फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा नेता ने दिए सवा करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि देने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को भाजपा नेता एवं उद्योग पति राजेश अग्रहरि ने शहर स्थित अपने आवास पर ट्रस्ट के सचिव चंपतराय को सवा करोड़ रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा नेता के घर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण सांस्कृतिक आजादी के पर्व का प्रारंभ है। भगवान श्रीराम के मंदिर को बनाने के ऐतिहासिक कार्य में लोग अपना पुरुषार्थ दें। मंदिर निर्माण के बाद हम गुलामी के कलंक को हटाने का कार्य कर रहे हैं।
भगवान राम का मंदिर देश के सम्मान की रक्षा का मंदिर एवं गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह डोनेशन नहीं समर्पण राशि है जो प्रेरणा से भगवान के घर को बनाने के लिए समर्पित की जा रही है। कहा कि समाज के लोगों की समर्पण राशि स्वीकार करने के लिए आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की करीब डेढ़ लाख टोलियां संग्रह करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

कहा कि सभी का अंश भगवान के मंदिर में लगे इसके लिए 10, 100 और 1000 रुपए का कूपन है। राजेश ने कहा कि देश की जनता के आस्था के इस मंदिर में जनता के सहयोग और प्रेम से कमाया गया पैसा पुनीत कार्य में जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें