फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निकाय चुनाव में मिलेगा युवाओं को मौका

Thu, 06 Apr 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सभा को संबो​धित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष।
विज्ञापन
अमेठी। आगामी होने वाले निकाय चुनाव में पार्टी युवाओं को मौका देगी। पीएम और सीएम के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। आज देश व प्रदेश की जनता को बगैर भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह बातें बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस पर स्थानीय नगर पंचायत पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहीं।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र के रायपुर फुलवारी वार्ड नंबर एक स्थित दलित बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी बूथ अध्यक्ष अरुण सरोज के घर पर पार्टी का झंडा लगाया। स्थापना दिवस पर आयोजित बूथ स्तरीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।

प्रांशू ने कहा कि भाजपा इस समय दुनिया की नंबर एक की पार्टी है। उन्होंने सांसद स्मृति ईरानी के द्वारा विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि परिवारवाद की श्रृंखला तोड़ने तथा गांधी परिवार अमेठी से उखाड़ फेंकने का कार्य सांसद ने कर दिखाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने राजेश अग्रहरि ने पार्टी, सांसद के साथ ही अमेठी में हुए विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र, मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, महेश सोनी व गिरजा शंकर शुक्ल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राकेश पांडेय, भूपेंद्र मिश्र, रवि प्रताप सिंह, शुभम तिवारी व शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें