फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा ने 1900 बूथों पर मनाई पं. दीन दयाल की जयंती

Thu, 26 Sep 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रखर राष्ट्रवादी नेता पं दीनदयाल उपाध्याय की 110 वीं जयंती पर भाजपाइयों ने उनको याद किया। पार्टी ने 1900 बूथों पर उनकी जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों व आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया ।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. आरए वर्मा ने सुपर मार्केट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब और दलित लोगों की आवाज थे।पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी ने ने पंडित जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। कहा उनके आदर्श व विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन सिंह, आलोक आर्या, गांधी सिंह, कमला सिंह, अजय सिंह लीडर, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें