गौरीगंज(अमेठी)। बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर तलवार से केक काट जन्मदिन मनाने का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस युवकों की पहचान के साथ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।प्रशासन की सख्ती और कार्रवाई के बावजूद युवकों में तलवार से केक काटकर जश्न मनाने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। ऐसा ही कुछ मामला अमेठी में सामने आया है। बर्थ डे में केक काटने के दौरान युवक ऐसी भावनाओं में बह गए कि उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर तलवार से केक काट डाला और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है, फिलहाल वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में जहां बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ युवक बीच सड़क पर सड़क जाम कर तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक जश्न मना रहे हैं और उन्हें प्रसाशन का कोई खौफ नहीं है। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि युवकों के पहचान की कोशिश चल रही है। जल्द ही पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।