फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उच्च शिक्षा में बायोमीट्रिक उपस्थिति का किया विरोध

Thu, 01 Aug 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। प्राथमिक विद्यालयों के बाद उच्च शिक्षा में भी बायोमीट्रिक उपस्थिति का विरोध किया जा रहा है। इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में पढ़ा रहे शिक्षकों ने बुधवार को प्रयागराज पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। पीजी कॉलेज के शिक्षक डॉ. सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अनुदानित कॉलेजों में पढ़ा रहे शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

बायोमीट्रिक उपस्थिति का भी विरोध किया जा रहा है। बुधवार को प्रयागराज जाने वालों में कॉलेज के शिक्षक डॉ. विनोद मिश्र, डॉ. धर्मेंद्र व आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से डॉ. धनंजय सिंह शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें