फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिव्यांगों को मिलेंगे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण

Thu, 01 Aug 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिव्यांगों को जल्द ही कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। एल्मिको के सहयोग से उपकरण वितरण से पहले तहसीलवार कैंप लगाकर दिव्यांगों का चिह्नांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

दिव्यांगों की राह सुगम बनाने के लिए दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग कई योजनाएं संचालित करता है। इसके तहत विभाग एल्मिको (भारत सरकार का उपक्रम) के सहयोग से दिव्यांगों को कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण मुहैया करवाएगा। उपकरण वितरण से पहले विभाग ने चिह्नांकन कैंप का रोस्टर जारी किया है। तहसीलवार रोस्टर के कैंप ब्लॉक मुख्यालयोंं पर लगेंगे।
रोस्टर के अनुसार, गौरीगंज ब्लॉक कार्यालय में पांच अगस्त, अमेठी ब्लॉक में छह अगस्त, मुसाफिरखाना व जगदीशपुर ब्लॉक में आठ अगस्त तथा तिलोई ब्लॉक में नौ अगस्त को चिह्नांकन कैंप लगाया जाएगा। कैंप में दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रति, एक फोटो सहित प्रतिभाग करना होगा।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कैंप में चिह्नित दिव्यांगों को एल्मिको कानपुर के सहयोग से तिथि निर्धारित कर कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें