फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, आठ बाइक बरामद

Sat, 25 Jul 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज कोतवाली में बरामद बाइक संग पकड़े गए आरोपी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में सक्रिय अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। तीन बाइक चोरों और चोरी की बाइक खरीदकर उनके पुर्जे बेचने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर नंदमहर, जनापुर समेत विभिन्न स्थानों से चोरी की आठ मोटरसाइकिलें और सात बाइकों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन




एसपी सरवणन टी ने पुलिस कार्यालय सभागार में बताया कि बृहस्पतिवार रात गौरीगंज इंस्पेक्टर रवि सिंह, जामों इंस्पेक्टर विनोद सिंह और एसओजी प्रभारी अनूप सिंह की संयुक्त टीम जगदीशपुर-गौरीगंज हाईवे पर भटगवां के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबंदी कर टीम ने रेसी निवासी दिनेश कुमार अग्रहरि, सूखी बाजगढ़ निवासी मोहम्मद वासीद, जामों निवासी मोहम्मद ताजिर उर्फ महताब और अजबगढ़ निवासी फैसल खान को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अमेठी सहित आसपास के जिलों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। एसपी ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिलों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जिलों से जुटाई जा रही है। मामले का खुलासा करने वाली एसओजी, जामों और गौरीगंज पुलिस की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन



गोदाम में काटी जाती थीं चोरी की बाइक
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलें पांच हजार रुपये में दिनेश कुमार अग्रहरि को बेच दी जाती थीं। दिनेश अपने गोदाम में इंजन, चेसिस, टायर, रिम सहित अन्य पुर्जे ग्राइंडर से काटकर उन्हें कानपुर में बेच देता था। पुलिस ने गोदाम से सात मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें