फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रुक-रुककर हुई बारिश ने उमस से दिलाई राहत

Sat, 25 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में बारिश के दौरान सड़क से गुजरते लोग।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में बीते 24 घंटे के दौरान रुक-रुककर हुई 11.4 मिलीमीटर बारिश से कई दिनों से पड़ रही उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। बृहस्पतिवार देर रात शुरू हुई बारिश का सिलसिला शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुककर जारी रहा। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दिनभर वातावरण सुहाना बना रहा। बारिश से धान की फसल को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच उमस बनी रही। रात करीब 10 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई, जो लगभग एक घंटे तक चली। शुक्रवार भोर में रिमझिम फुहारों के बाद करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। दोपहर में एक बार फिर बादल बरसे और करीब एक घंटे तक वर्षा होती रही।


बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली और बाजारों में पहले की अपेक्षा अधिक चहल-पहल दिखाई दी। मौसम सुहाना होने से लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले। खेतों में नमी बढ़ने से धान की फसल को लाभ मिलने की उम्मीद है। किसान विश्वनाथ वर्मा, जवाहरलाल गुप्ता और महेश नारायण पांडेय ने बताया कि पहले से रोपे गए धान के लिए यह बारिश लाभदायक है। जिन किसानों की रोपाई अभी बाकी है, उन्हें भी खेत तैयार करने में आसानी होगी। उनका कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश होती रही तो फसल को और फायदा मिलेगा।
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे के दौरान हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें