फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फार्च्यूनर -डीसीएम के बीच फंसी बाइक, युवक की मौत

Sat, 23 Dec 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर(अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र के अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर स्थित एसएमएलजी बॉटलिंग प्लांट के सामने बृहस्पतिवार की रात फार्च्यूनर कार -डीसीएम ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इन दोनों वाहनों के बीच बाइक फंस गई। हादसे में बाइक सवार की मौत मौत हो गई। दुर्घटना में फार्च्यूनर कार चालक व दो अन्य भी घायल हो गए। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सैनपुर मजरे धौरहरा गांव निवासी महेश यादव उर्फ सोनू (30) रामगंज थानाक्षेत्र से गुजरने वाले हाईवे पर स्थित एसएलएमजी बॉटलिंग प्लांट के सामने चाय-पान की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात लगभग 10 बजे दुकान बंद कर महेश बाइक से घर के लिए निकला। वह सड़क पार कर रहा था तभी प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर की तरफ जा रही फार्च्यूनर व सुल्तानपुर से प्रतापगढ़ की तरफ जा रही डीसीएम के बीच में बाइक आ गई। दोनों वाहनों के बीच में बाइक फंसने के बाद महेश नीच गिर गया। वाहनों के बीच रौंद जाने से मौके पर मौत हो गई।
हादसे में फार्च्यूनर कार चालक व उस पर बैठे दो अन्य घायल हो गए। घायल चालक की पहचान अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के बिहमादपुर गांव निवासी सुखदेव पांडेय (35 ) के तौर पर हुई है। दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार महेश ने दुर्घटना के समय हेलमेट लगाया था। महेश के मौत की सूचना परिजनों को मिली तो उनका रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक पंकज द्विवेदी ने बताया की घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें