फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, साला घायल

Fri, 28 Aug 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
25.
विज्ञापन
तिलोई। जायस के गंगागढ़ के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार शिवरतनगंज के पूरे बना मजरे सेमरौता निवासी कुलदीप कुमार (33) की मौत हो गई। उनके साले रायबरेली के चंदापुर थाना क्षेत्र के पूरे सीताराम निवासी तुलसीराम घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


मुन्ना लाल के मुताबिक उनका भाई कुलदीप साले तुलसीराम के साथ बाइक से गौरीगंज से मजदूरी कर घर लौट रहा था। गंगागढ़ के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज तिलोई पहुंचाया। उपचार के बाद कुलदीप की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

परिजन उन्हें लेकर लखनऊ जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुलदीप ने हेलमेट पहना था। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में चोट लगने और रक्तस्राव होने से उनकी मौत हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जायस थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।



बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कुलदीप की मौत के बाद पत्नी रामवती का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियां शालिनी और विकांशी तथा बेटे शुभम और शिवम भी पिता को याद कर बिलख रहे हैं। परिवार के लोगों के अनुसार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। रिश्तेदार और परिचित परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हैं। गांव में भी हादसे के बाद मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें