फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बस की चपेट में आई बाइक, दो दोस्तों की मौत

Sun, 25 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार सुबह कादूनाला चौकी के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे में अमेठी के अरसहनी गांव निवासी सूर्य नारायण पांडेय (65) और पूरे बाबा भेंटुआ गांव निवासी विक्रमाजीत सिंह (56) की जान चली गई। दोनों की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस बस और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


दिवस प्रताप सिंह के मुताबिक उनके बड़े पापा विक्रमाजीत सिंह अपने दोस्त सूर्य नारायण पांडेय के साथ बाइक से बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ स्थित मवई चौराहे पर वैद्य से दवा लेने निकले थे। सुबह दोनों कादूनाला चौकी के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उनकी बाइक हाईवे पार कर रही थी। इसी दौरान पीछे से आई बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक बस समेत भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दोनों को मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि बाइक सवार दोनों लोगों ने हेलमेट पहना था। हादसे में शरीर के आंतरिक अंगों में चोट और रक्तस्राव से मौत होने की आशंका है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बस और चालक की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विक्रमाजीत सिंह की मौत से मां मोहनदेई का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई मंगल सिंह और छोटे भाई की पत्नी ऊषा देवी भी गम में डूबे हैं। भतीजे दिवस प्रताप सिंह की आंखें भी नम हैं। वहीं सूर्य नारायण पांडेय की मौत से पत्नी जयदेवी बदहवास हैं। बेटियां रीता, माधुरी और प्रावलेश कुमारी पिता को याद कर बिलख रही हैं। बेटे विजय नारायण, विनय पांडेय और विपिन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों की मौत की खबर गांव पहुंचते ही शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें