फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 23 Sep 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। क्षेत्र में नसीराबाद मार्ग पर एक निजी स्कूल के पास रविवार को स्कार्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार युवक की रायबरेली के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस स्कार्पियो व उसमें सवार लोगों की तलाश कर रही है। रायबरेली जिले के नसीराबाद थाने के बिन्नावां गांव निवासी ननकुल्ले (32) रविवार को बाइक से जायस से वापस घर जा रहा था। रास्ते में नसीराबाद मार्ग स्थित एक निजी स्कूल के पास रविवार को स्कार्पियों ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कार्पियो वाहन सवार लोग मौके से भाग निकले। लोगों ने घायल ननकुल्ले को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रायबरेली जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल की मौत की सूचना मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें