फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ब्लेड से हाथ काटा, फिर खुदकुशी को ट्रैक पर पहुंचा तो पुलिस ने बचाया

Mon, 23 Sep 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। घर से नाराज युवक रविवार को ब्लेड से हाथ काटने के बाद खुदकुशी के लिए रेलवे लाइन पर लेट गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचा लिया। पुलिस ने परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

फुरसतगंज थाना क्षेत्र के भदैया महमूदपुर गांव निवासी जय प्रकाश शर्मा किसी बात पर नाराज हो गया। नाराज होकर ब्लेड से हाथ काटने के बाद घर से निकल गया। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पीआरवी में तैनात सिपाही योगेश धीमान, नीरज यादव व प्रवेश सिंह ने युवक की तलाश शुरू की। जय प्रकाश को खोजते हुए पुलिस रेलवे स्टेशन फुरसतगंज के पास पहुंची तो वहां पर रेलवे ट्रैक पर लेटकर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पुलिस टीम ने उसे रेलवे ट्रैक से हटाया और उसे समझा-बुझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें