फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 28 Jul 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। कस्बे में शनिवार की देर शाम रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी । दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


अमेठी के जंगलराम नगर के पूरे मन्नू राम निवासी महेश प्रजापति (21) शनिवार को किसी काम से एक व्यक्ति के साथ बाइक से मुसाफिरखाना आए थे। देर शाम कस्बे स्थित पुराने एसबीआई शाखा के पास रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में में महेश प्रजापति और सौरभ यादव घायल हो गए।

दोनों घायलों को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद मिली तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें