फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी जख्मी

Sat, 15 Feb 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। नहर कोठी बाजार में शुक्रवार को एक ट्रक की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। मृतक व घायल दोनों ही रायबरेली के रहने वाले हैं।
विज्ञापन




रायबरेली जिले के जोशियाना गांव निवासी अभिषेक कश्यप (24) शुक्रवार को बाइक से खाली सहाट गांव निवासी सुमित संग किसी काम से जायस जा रहे थे। रास्ते में फुरसतगंज थानाक्षेत्र के नहर कोठी के पास पीछे से आई ट्रक बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक ट्रक में फंस कर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से भाग गया।


हादसे में अभिषेक व सुमित घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित करते हुए सुमित की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभिषेक के मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा है। एसएचओ श्रीराम पांडेय ने बताया कि ट्रक व बाइक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें