फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेकाबू ई रिक्शा पलटा, पांच लोग घायल

Sat, 15 Feb 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। सवारी लेकर जा रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। अस्पताल में दो की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन



संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव निवासी नीतू, सुधा, सोनम, राज शुक्ला और ऋषभ मिश्रा शुक्रवार दोपहर ई रिक्शा से किठावर-प्रतापगढ़ रिश्तेदारी गए थे। वहां से ई रिक्शा से लौट रहे थे। रास्ते में चरई का पुरवा गांव के पास शीतलागंज बाजार मोड़ पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।


हादसे के बाद ई रिक्शा चालक मौके से भाग निकला। हादसे में सभी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नीतू शुक्ल व ऋषभ की हालत नाजुक देख डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि सुधा, सोनम और राज को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। एसएचओ संदीप राय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। उपचार के बाद घायलों की स्थिति सामान्य है। परिजनों की ओर से यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें