फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक सवार युवकों ने लेखपाल को पीटा

Sat, 17 Feb 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। तिलाेई तहसील में ड्यूटी जा रहे लेखपाल वेद प्रकाश की शुक्रवार को बाइक सवार युवकों ने रास्ते में रोककर पिटाई की दी। इससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

लेखपाल की बाइक को पूरे शोहरत स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक सवार युवकों ने रोक लिया। यहां पर ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक सवार युवकों ने लेखपाल की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल लेखपाल ने केस दर्ज कराया है।
पुलिस ने घायल लेखपाल का मेडिकल कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवकों के पहचान की कोशिश के साथ मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें