फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा घायल

Thu, 06 Jun 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुंशीगंज थाने के चंदौकी गांव के पास मंगलवार की देरशाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अमेठी थाने के हथकिला गांव निवासी मो. जलील अहमद (45) बुधवार को अपने भतीजे आफरीन (21) के साथ बाइक से बेटी रुबीन की ससुराल मुसाफिरखाना थाने के कस्थुनी गांव गए थे। देर शाम वापस लौटते समय मुंशीगंज थाने के चंदौकी गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।
लोगों ने घायल चाचा-भतीजे को सीएचसी मुसाफिरखाना पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जलील को मृत घोषित कर दिया। आफरीन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चालक आफरीन ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन

एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि अस्पताल के मेमो पर पंचायतनामा के आधार पर पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। घटनास्थल मुंशीगंज थानाक्षेत्र में है ऐसे में केस वहां दर्ज होगा। मुंशीगंज एसएचओ शिवनारायण सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पति के मौत की सूचना पर बेहोश हुई पत्नी मदीन
मो जलील अहमद के मौत की सूचना हथकिला पहुंची तो हर कोई हतप्रभ रह गया। पुत्र आजाद व इंतजार का रो-रोकर बुरा हाल है तो बेटी रुबीना पिता के मौत से सदमे है। सिर्फ एक बात ही बोलती कि पता होता कि पिता नहीं मिलने वाले है तो ससुराल से उन्हें नहीं लौटने देती। पत्नी मदीना को बेसुध पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें