फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल

Thu, 05 Dec 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रायबरेली के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के गंगागंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी अंकित कुमार (22) बुधवार को गांव के ही सतीश कुमार (21) व महराजगंज थाना क्षेत्र के गोहाना गांव निवासी आशीष कुमार (24) के साथ बाइक से रिश्तेदारी से वापस रायबरेली जा रहे थे। रास्ते में मोहनगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर बुधवार की शाम ओनडीह गांव के पास अज्ञात वाहन इनकी बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। इन्हें सीएचसी तिलोई में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सतीश व आशीष को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें