फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 19 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बाइक पर जा रहे थे तीन लोग, दो गंभीर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी जायस/फुरसतगंज (अमेठी)। वैवाहिक कार्यक्रम से भोजन बनाकर लौट रहे कारीगरों की बाइक में बेहटा मुर्तजा चौराहे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दो लोगों को ट्राॅमा सेंटर ,लखनऊ रेफर कर दिया गया। जामो थानाक्षेत्र के गौरा गांव निवासी विनोद कुमार (22) अपने साथी जगदीशपुर के उमरवल गांव निवासी रामसागर व शंभू प्रसाद तिवारी के साथ नसीराबाद में वैवाहिक कार्यक्रम में भोजन तैयार करने गए थे। बृहस्पतिवार देर रात बाइक से तीनों लौट रहे थे। जायस के बेहता मुर्तजा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

अस्पताल में विनोद कुमार को मृत घोषित कर रामसागर व बाबूलाल को रेफर कर दिया गया। विनोद के बड़े भाई देवेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। चार भाई और तीन बहनें थीं। विनोद दूसरे नंबर का था और घर की जिम्मेदारी संभाल रहा था। देवेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय बाइक सवारों में से किसी ने हेलमेट नहीं लगाया था। उधर, पुलिस का कहना है कि तीनों के सिर पर चोट दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें