फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 15 Nov 2025 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमेठी-गौरीगंज मार्ग पर बारामासी चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार प्रतापगढ़ के कुंभी आइमा निवासी जितेंद्र कुमार यादव (30) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर तेजी से भागने लगा। लगभग 10 किलोमीटर पीछा करने के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने टिकरिया मोड़ के पास ट्रक को रोक लिया। पुलिस ने चालक और क्लीनर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



जितेंद्र के पिता संजय यादव ने बताया कि बेटा रिश्तेदार मनोज और एक अन्य साथी के साथ दो बाइक से कटरा अलीपुर बासुपुर निमंत्रण में शामिल होने आया था। देर रात सभी घर लौट रहे थे। मनोज और उसका साथी एक बाइक पर थे, जबकि जितेंद्र अपनी बाइक से चल रहा था। बारामासी चौराहे के निकट अचानक तेज रफ्तार ट्रक उसकी बाइक से टकरा गया, जिससे जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। लोगों के अनुसार ट्रक मुंशीगंज की ओर से तेज गति में आ रहा था। अमेठी बाईपास के निकट ट्रक ने बिजली के कई खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके बाद ट्रक गौरीगंज रोड की ओर बढ़ा। बारामासी चौराहे पर ट्रक की चपेट में आकर जितेंद्र गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।


हादसे के बाद भी ट्रक की रफ्तार कम नहीं हुई। ताला ग्रामीण बैंक के पास उसने एक और बाइक को नुकसान पहुंचाया। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया। टिकरिया मोड़ पर टक्कर लगने से हाईटेंशन लाइन का खंभा टूट गया, जिसकी वजह से ट्रक रुक गया। इसी दौरान अमेठी और गौरीगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और चालक व क्लीनर को हिरासत में ले लिया। घटना के समय ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि संजय यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। ऊर्जा निगम ने भी ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जितेंद्र यादव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह एक महीने पहले दिल्ली से गांव आया था और दो दिन बाद लौटने वाला था। हादसे की जानकारी मिलते ही उसकी बहन वंदना, मां सुधा और पिता संजय का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें