फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची पंजाब मेल

Sat, 15 Nov 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रयाग रेलखंड पर शुक्रवार को ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी हुई। सुबह से ही कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा, जिससे प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। ट्रेनें समय से न पहुंचने पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12:19 बजे आने वाली हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल तीन घंटे की देरी से 3:23 बजे पहुंची। लंबी दूरी के यात्रियों ने कहा कि बार-बार जानकारी लेने पर भी स्पष्ट स्थिति नहीं बताई जा रही थी। वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। अन्य ट्रेनों का संचालन भी सामान्य समय से पीछे चल रहा था, जिससे यात्रियों की परेशानी झेलनी पड़ी।


प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि कई परिवार सुबह से बच्चों के साथ ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। खाने-पीने की व्यवस्था न होने से परेशानी और बढ़ गई। अमन ने बताया कि घोषणा या काउंटर से सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही थी, जिससे लगातार असमंजस की स्थिति बनी रही। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेन संचालन से जुड़ी जानकारी लगातार प्रसारित की गई। तकनीकी कारणों से कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें