फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क के गड्ढे में बाइक पलटी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। स्थानीय थाने के पूरे फत्ते मजरे मवई आलम गांव में पति के साथ मायके जा रही विवाहिता की सड़क के गड़्ढे में बाइक गिरने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मानक विहीन सड़क निर्माण को लेकर बहादुरपुर-पूरगंगा राम संपर्क मार्ग जाम कर प्रदर्शन कर शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना पर ठेकेदार व पीड़ित परिवार के बीच सुलह हुई तो परिजन शव लेकर घर चले गए। मार्ग जाम होने व हादसे में महिला की मौत की जानकारी से पुलिस इंकार कर रही है।
विज्ञापन

जायस थाने के मवई आलमपुर को जोड़ने वाला बहादुरपुर से पूरे गंगाराम सड़क का निर्माण अभी हाल में हुआ है। मानक विहीन मार्ग से मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। सोमवार को गांव निवासी शकुंतला देवी (45) अपने पति बाराबंकी जिला रसूलपुर गांव निवासी राम किशोर के साथ बीमार को देखने आ रही थीं। वह गांव से पहले बहादुरपुर-पूरगंगा राम संपर्क मार्ग पर पहुंचे थे कि सड़क के गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में शकुंतला व रामकिशोर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शकुंतला को मृत घोषित कर दिया।
शकुंतला के मौत की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बहादुरपुर-पूरगंगा राम संपर्क मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीण मृतक परिवार को आर्थिक मदद व सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक संपर्क मार्ग जाम रहा लेकिन कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना पर ठेेकेदार ने ग्रामीणों से संपर्क किया। ठेकेदार ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देने के साथ गड्ढों को सही कराने का भरोसा दिया तो ग्रामीण ने जाम समाप्त किया। इसके बाद परिजन शव घर लेकर चले गए।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं
सड़क दुर्घटना में महिला की मौत होने व ग्रामीणों की ओर से संपर्क मार्ग जाम करने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच कराते हुए वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. अजय सिंह, सीओ तिलोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें