फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Tue, 04 Nov 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली। कमरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बाजारशुकुल के पूरे बरजोर बूबूपुर गांव निवासी दिलीप (30) रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला।
विज्ञापन




रामसागर ने बताया कि उनका बेटा दिलीप रविवार को अपनी बहन कमलेश कुमारी के घर बीएचईएल गया था। घर लौटते समय हाईवे पार करते वक्त उनकी बाइक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से घायल दिलीप को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, मगर उनकी जान नहीं बच सकी।



हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें