जगदीशपुर। कमरौली के गढ़ी मजरे पलिया पश्चिम निवासी कौशल कुमार तिवारी (45) की बाइक बृहस्पतिवार को दुलारीनगर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में कौशल कुमार, उनके बेटे रोशन तिवारी (23) और सड़क पार कर रहे करीडीह निवासी राकेश कुमार (32) घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कौशल के अनुसार वह बेटे के साथ सिलिंडर लेने बाइक से जगदीशपुर आ रहे थे। दुलारीनगर के पास अचानक अज्ञात वाहन ने बाइक का चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। उसी समय सड़क पार कर रहे राकेश भी बाइक की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रोशन और राकेश की हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया, जबकि कौशल का उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि हेलमेट पहने होने से सिर में गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से चला गया।
कार की चपेट में मासूम घायल
जगदीशपुर-बाजारशुकुल मार्ग पर महोना पश्चिम निवासी संदीप कुमार का दो वर्षीय बेटा आयुष सड़क पर खेलते समय कार की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित चला गया। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उपचार जारी है।।