फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Wed, 22 Jan 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर-अमेठी मार्ग पर टीकरमाफी स्थित पूरे सुख्खा नहर के पास सोमवार रात ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार रामगंज थाना क्षेत्र के भादर गांव निवासी तूफानी (24) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




सड़क हादसे में बाइक पर सवार तूफानी के गांव के रहने वाले रोहित भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सड़क पर तूफानी का क्षत-विक्षत शव देख लोगाें में हड़कंप मच गया। घायल रोहित को देख लोगों ने सीएचसी भादर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर दिया।


एसएचओ संदीप राय ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से ट्रक की पहचान कर चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन





अधूरा रह गया बहू लाने का सपना
हादसे में जान गंवाने वाले तूफानी के पिता की मौत दो वर्ष पूर्व हो गई थी। घर में वह मां सीता, भाई जोखूराम के साथ रहता था। तूफानी की शादी फरवरी में होनी तय थी। गरीबी का दंश झेल रही मां सीता ने बेटे की शादी फरवरी में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत करने का आवेदन किया था। मां सीता रो-रोकर कहती है कि भैया हमार मजदूरी कइके एक सहारा बना रहेन। परिवार कै खर्चा चलावत रहेन। अगले महीनवा मां शादी कइके पतोहिया ले अवैया रहे अब कैसे आए। के बने सहारा। बताया जाता है कि रोहित की भी शादी सामूहिक विवाह के तहत तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें