भादर (अमेठी)। रामगंज थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव निवासी रवि वर्मा उर्फ दरोगा (24) की मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।
एसओ ने बताया कि थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले प्रयागराज-अयोध्या रेलखंड पर स्थित छीड़ा रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर रवि कुमार मंगलवार को कान में लीड लगाकर गाना सुन रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरी ट्रेन के हार्न की आवाज रवि को सुनाई नहीं दी। ट्रेन की गति अधिक होने से रवि उसकी चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की मौत की सूचना गेटमैन ने स्टेशन मास्टर संग पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अजयेंद्र पटेल ने बताया कि परिजनों ने ट्रेन की चपेट में आने से रवि की मौत होने की जानकारी दी है।