फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रैक्टर की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Mon, 01 Jun 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस। बहादुरपुर-मोहनगंज मार्ग पर गंगागढ़ के पास रविवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बीटेक छात्र दीपक (24) की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां और बहनोई भी घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




पूरे सरदार गांव निवासी दीपक अपनी मां विपाता और बहनोई महेश निवासी पूरे रानी, मोहनगंज के साथ बाइक से बेलवा हसनपुर जा रहा था। परिवार के लोग रिश्तेदारी में हुए निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। गंगागढ़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। टक्कर के बाद तीनों सड़क किनारे नाले में जा गिरे और घायल हो गए।


स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दीपक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मां विपाता और महेश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीपक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान चली गई। एसओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


हादसे के बाद परिवार में मातम
दीपक लखनऊ में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। वह शनिवार को ही घर आया था। रविवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने जाते समय हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां विपाता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें