फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाईवे पर बस की चपेट में आई बाइक, पिता व पुत्र की मौत

Fri, 03 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 संग्रामपुर के चंडेरिया गांव में रमजान के घर पर गमगीन परिजन। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीपरपुर-प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर दुर्गापुर बाजार के पास बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। संग्रामपुर के चंडेरिया गांव निवासी रमजान अली (60) और उनके बेटे रेहान अली (40) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, रमजान अली अपने बेटे रेहान के साथ सुल्तानपुर के इनायतपुर गांव में रिश्तेदारी में निमंत्रण देने और शादी की खरीदारी के लिए निकले थे।
विज्ञापन




दुर्गापुर बाजार के पास तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।


इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और बस की पहचान कर कार्रवाई होगी।
मातम में बदली निकाह की तैयारी : रमजान अली की बेटी का निकाह 20 अप्रैल को होना तय है। हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी हसीना बानो बेसुध हैं, वहीं रेहान की पत्नी असीरुल निशा का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा है। पीड़ित परिजनों को ग्रामीण सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें