फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 24 May 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना/भाले सुल्तान शहीद स्मारक। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी साहबान (27) की मौत हो गई, जबकि राजा (22) और गुलाब चंद्र (45) घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल सुल्तानपुर में चल रहा है।
विज्ञापन



मोहम्मद ताहिर के अनुसार साहबान अपने दोस्तों के साथ बाइक से जगदीशपुर जा रहे थे। गुन्नौर मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने साहबान और गुलाब चंद्र की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया।


परिजन दोनों को लेकर सुल्तानपुर जा रहे थे, तभी रास्ते में साहबान ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। एसओ अजयेंद्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें