फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 17 Apr 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी संदीप पांडेय (30) मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गए। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। संदीप की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

प्रदीप के मुताबिक, उनके बड़े भाई संदीप मंगलवार को बाइक से अमेठी बाजार आए थे। देर रात करीब 11 बजे वह वापस लौट रहे थे कि रास्ते में बाईपास पर अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। मौके पर मौजूद लोगों ने भाई को सीएचसी पहुंचाते हुए मामले की सूचना उन्हें दी। इसके बाद वह परिजनों व ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने भाई संदीप की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल भाई को लेकर वह लोग जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने भाई को मृत घोषित कर दिया। संदीप की मौत के बाद उनके पिता हजारी प्रसाद पांडेय और माता उर्मिला पांडेय का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चालक सहित वाहन का पता लगाते हुए मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें