फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 05 May 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर। प्रतापगढ़ के सांगीपुर के भैसना गांव निवासी राजीव (24) की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। संग्रामपुर के विशेषरगंज-धनापुर मार्ग पर पूरे तालुकदार पुरवा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन



हादसे में साथ बाइक पर सवार कुमुद शर्मा (30) और भतीजा आर्यन शर्मा (20) घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में रायबरेली एम्स रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार राजीव अपने दोस्त व भतीजे के साथ कालिकन धाम दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ जाने से तेज रफ्तार बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को सीएचसी संग्रामपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। घायल कुमुद व आर्यन को प्राथमिक उपचार के बाद रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया।


थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार एक युवक ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन बाइक कौन चला रहा था, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि राजीव ने इदी वर्ष 11वीं की परीक्षा दी थी और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
राजीव की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां लीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता कल्लू बदहवास होकर बिलख रहे हैं। मूकबधिर छोटा भाई विवेक पिता को रोता देख खुद भी फूट पड़ा। भाई के शव को देखकर बहन शिवानी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। परिजनों के करुण विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मौके पर मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने मेें जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें