फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क किनारे बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिली किशोरी

Thu, 08 Feb 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देररात सड़क किनारे एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिली है। स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन किशोरी के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसा मान रही है। थाना क्षेत्र में एक गांव में तीन दिन पूर्व एक किशोरी मामा की लड़की की शादी में शामिल होने आई थी।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम को बरात आई थी। रात में करीब साढ़े नौ बजे गांव के बाहर सड़क किनारे किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद स्थानीय लोगोें ने परिजनों को जानकारी दी। परिजन किशोरी को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल फिर जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
खबर लिखे जाने तक किशोरी को होश नहीं आया था। किशोरी के भाई ने बताया कि उसकी बहन मामा के घर तीन दिन पहले आई थी। बहन कैसे गांव के बाहर पहुंची, कैसे उसे चोट लगी और पूरा मामला क्या है यह तो बहन के होश में आने के बाद पता चलेगा। जिसके बाद तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

एसओ अवनीश चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। किशोरी के होश में आने के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें