ट्रॉमा सेंटर में रामनेवाज की मौत के बाद रोते -बिलखते परिजन।
- फोटो : ट्रॉमा सेंटर में रामनेवाज की मौत के बाद रोते -बिलखते परिजन।
जगदीशपुर। जगदीशपुर-जायस मार्ग पर जामों के चिटुहला गांव के पास बुधवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में जगदीशपुर के पूरे शिवनंदन गांव निवासी रामनेवाज (22) की मौत हो गई, जबकि उनके साले रंजीत (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
उर्मिला के अनुसार, उनका बेटा रामनेवाज बुधवार को रंजीत के साथ बाइक से किसी काम से निकला था। उनकी बाइक चिटुहला गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि रामनेवाज का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को कराया जाएगा।
मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
रामनेवाज की मौत की खबर मिलते ही पत्नी रेखा बिलख पड़ी। उनकी गोद में बेटा कार्तिक भी रो रहा था। मां उर्मिला बेटे की मौत से बेसुध हो गईं। परिजन और ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे रहे।