फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ी बाइक, दो की मौत

Fri, 10 Nov 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। जायस के ग्राम मौलवी कला में बुधवार की रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो की मौत हो गई, जबकि घायल एक का इलाज लखनऊ के ट्रामा सेंटर में चल रहा है। तीनों मजदूरी करके वापस घर आ रहे थे। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


जायस थाना क्षेत्र के जायस जगदीशपुर रोड पर मौलवी कला के पास बुधवार देररात सड़क के किनारे ट्रैक्टर ट्राॅली खड़ी था। तभी तीन युवक एक बाइक पर सवार जगदीशपुर की ओर से जायस अपने घर आ रहे थे। बाइक सवार युवक मौलवी कला पहुंचते ही सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। जिससे बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में घायल कस्बा के कजियाना मोहल्ला निवासी सुंदरलाल (45), धर्मेंद्र (27) व बस अड्डा निवासी सुल्तान (30) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,जायस ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर सुंदरलाल और सुल्तान की मौत हो गई। वहीं, धर्मेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल से ट्राॅमा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में बाइक सवार युवक टकराए थे, दो की मौत हो गई है, जबकि घायल का ट्राॅमा सेंटर में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। पता चला है कि ट्रैक्टर में कुछ खराबी आ गई थी, ऐसे में ड्राइवर उसे खड़ा करके मिस्त्री बुलाने गया था। तभी हादसा हो गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें