तिलोई। मोहनगंज क्षेत्र के पूरे पासिन मजरे बधौना गांव निवासी संदीप (24) की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कुटमरा मोड़ के पास बाइक से घर लौट रहे थे, तभी लोहे से लदे ई रिक्शा से टकरा गए। पुलिस ने ई रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार संदीप अपने मामा अमरेश के घर कुटमरा गांव गए थे और रविवार को बाइक से लौट रहे थे। तिलोई-फूला मार्ग पर पूरे इच्छाराम पंडित मजरे के पास विपरीत दिशा से आ रहे ई रिक्शा से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और राहगीरों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि ई रिक्शा को कब्जे में लिया गया है और चालक को हिरासत में रखा गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।