फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक की चपेट में आई बाइक, महिला की मौत

Wed, 14 May 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भेटुआ क्षेत्र के नौगिरवा गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आने से उर्मिला (35) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन



पीपरपुर क्षेत्र के बालीपुर गांव निवासी रामजतन के अनुसार वह सोमवार को पत्नी उर्मिला के साथ बाइक से अमेठी बाजार गए थे। देर शाम जब दोनों बाजार से घर लौट रहे थे। नौगिरवा पेट्रोल पंप के पास बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए जैसे ही वह मुड़े, तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे में उर्मिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। रामजतन को मामूली चोटें आईं।


घायल उर्मिला को सीएचसी भेटुआ ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देख सुल्तानपुर जिला अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान लखनऊ में पत्नी ने दम तोड़ दिया। उर्मिला यादव अपने पीछे पति और तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। बेटा सुमित (15), अमित (13) और बेटी सोनम (9) मां के बिना बेसहारा हो गए हैं। घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



उर्मिला न केवल बच्चों की देखभाल करती थीं, बल्कि अपने बुजुर्ग सास-ससुर की सेवा में भी लगी रहती थीं। पति रामजतन ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें