फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाहन की चपेट में आई महिला, मौत

Wed, 14 May 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज क्षेत्र के सकरावां गांव निवासी अनारकली मौर्य (56) की मंगलवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



सरवन कुमार के मुताबिक उनकी मां घर से कुछ दूरी पर स्थित गौरीगंज-अठेहा मार्ग पैदल पार कर रही थीं, तभी अचानक एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन सहित भाग निकला। हादसे की सूचना पर गौरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।


अनारकली की मौत के बाद बेटा सरवन और विवाहित बेटियां जानकी व आरती बिलख रही हैं। गांव में शोक का माहौल है। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन व चालक की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें