फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक से टकराई साइकिल, बुजुर्ग की मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौंना (अमेठी)। थाना क्षेत्र इन्हौंना के चिलौली गांव निवासी देवी साहू (80) मंगलवार को साइकिल से किसी काम से निकले थे। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर गांव के पास ही सामने से आ रही बाइक से उनकी साइकिल टकरा गई। हादसे में देवी साहू घायल हो गए। बाइक सवार भी घायल होने के बाद मौके से बाइक सहित भाग निकला।
विज्ञापन




हादसे के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों ने देवी साहू को जगदीशपुर स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। देवी साहू की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें