फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक की चपेट में आई साइकिल, श्रमिक की मौत

Thu, 08 May 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। रायबरेली जिले के पोठई गांव निवासी राजकुमार (40) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



रेखा के मुताबिक उनके पति राजकुमार बुधवार को किसी कार्य से जायस के लाला का पुरवा जा रहे थे, तभी निगोहा के राजा पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक उनके पति की साइकिल से टकरा गई। हादसे में पति घायल हो गए। चालक बाइक सहित मौके से भाग निकला। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया कि पति मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी रेखा देवी की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं
राजकुमार की बड़ी बेटी आंचल (19) की शादी 10 मई को शाहगढ़ के पूरे परिहार गांव में तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। रिश्तेदार बुलाए जा चुके थे, मिठाइयां बन रही थीं, कपड़े सिलवाए जा रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था। बुधवार शाम जब आंचल को अपने पिता की मौत की खबर मिली, तो उसकी चीखें पूरे गांव को गमगीन कर गईं। चार बच्चों आंचल, वीरेंद्र, राज और महक के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें