फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बीएचईएल कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 22 Nov 2024 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। कमरौली थाना क्षेत्र के बीएचईएल (भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) कंपनी का एक कर्मचारी बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास जख्मी हालत में पड़ा मिला। उसको सीएचसी बाजारशुकुल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कर्मचारी इन्हौना थाना क्षेत्र का निवासी था। उसके बेटे ने घटना को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



इन्हौना थाना क्षेत्र के पूरे भरुई मजरे सड़िया गांव निवासी राम केवल (56) कमरौली थाना क्षेत्र स्थित बीएचईएल में आर्टिसन पद पर कार्यरत थे। बृहस्पतिवार को सुबह बाइक से वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। उनकी दिन में आठ से चार बजे तक ड्यूटी थी, लेकिन दोपहर बाद रामकेवल करीब डेढ़ बजे बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के सरायगोपी पुलिस चौकी के पास संदिग्ध हालात में जख्मी पड़े मिले। एक राहगीर ने रामकेवल को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रामकेवल की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनोंं को घटना की जानकारी दी। घटना को लेकर मृतक के छोटे बेटे आशीष पाल ने बताया कि ड्यूटी से घटनास्थल तक कैसे पहुंचे और वह किसके साथ गए थे, इसकी जानकारी नहीं है। बेटे ने घटना को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि इस मामले में उसने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया घटना सड़क हादसा प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल इस मामले में कार्रवाई बाराबंकी के सुबेहा थाने से होगी।
विज्ञापन




परिजन का रो-रोकर बुरा बेहाल
रामकेवल की मौत के बाद पत्नी मिथिलेश का संसार ही उजड़ गया। दहाड़ मारते हुए रोती मिथिलेश कहती हैं कि वह कहकर गए थे कि शाम को ड्यूटी से वापस आएंगे। उनकी राह देख रही थी, लेकिन मौत की खबर आ गई। विवाहिता बेटी कामिनी व कमलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र सुशील पाल, हरीश पाल व आशीष भी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें