फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने लगाई महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में गुरुवार को शहर के रामलीला मैदान में महापंचायत का आयोजन हुआ। महापंचायत के बाद किसान नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी रूपेश शुक्ल की अगुवाई में गुरुवार को शहर के रामलीला मैदान में पिछले दिनों पारित कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की गई। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि किसान कार्यकर्ताओं के साथ किसी तरह का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। पंचायत के बाद किसानों ने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसील प्रशासन को दिया। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद यादव की ओर से राष्ट्रपति को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर करीब डेढ़ माह से भारतीय किसान यूनियन के लाखों कार्यकर्ता दिल्ली में आंदोलित हैं।
विज्ञापन

अब तक करीब 60 किसानों की जान जा चुकी है। अध्यादेश किसान विरोधी है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले किसानों को पांच-पांच हजार रुपये मासिक पेंशन की व्यवस्था की जाए। किसानों का बकाया बिल माफ किया जाए। बढ़ा हुआ बिल वापस लिया जाए तथा किसानों के सभी प्रकार के कर्ज पूरी तरह माफ किए जाएं। इसके साथ ही एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में भेटुआ और अमेठी के क्षेत्र पंचायत अधिकारी की कार्यप्रणाली से लोग परेशान हैं।
ग्राम पंचायत कनक सिंहपुर में आवास चयन में बड़ी अनियमितता हुई है। पात्र व्यक्तियों को आवास से वंचित किया गया है। जांच कर पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाए। ग्राम पंचायत सराय खेमा में सार्वजनिक शौचालय की जांच की जाए। अमेठी पुलिस द्वारा ग्राम पंचायत पिंडोरिया और ग्राम पंचायत बैसड़ा में संगठन के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है जिस पर रोक लगाई जाए।
ज्ञापन में टिकरी रजबहा में पानी टेल तक पहुंचाए जाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में छोटे लाल यादव, प्रदेश सचिव मोहम्मद लईक हवारी, उमेश चंद्र मिश्र, रमाशंकर चौधरी, सुकई राम यादव, श्रीराम गौतम, राकेश कुमार यादव, हरिनाथ सिंह, अजय यादव, राम जतन यादव व गुरुदीन चौहान सहित सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें