बजार शुकुल (अमेठी)। क्षेत्र के गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम सीवान की तरफ गई थी। आरोप है कि सीवान में पहले से घात लगाए बैठे गांव के जमुना प्रसाद विश्वकर्मा ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी के जाने के बाद घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिवारीजनों को दी। परिवारीजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और जमुना के खिलाफ केस दर्ज कराया। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ एससीएसटी व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।