फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बड़े मंगलवार को जगह-जगह हुआ भंडारा

Wed, 03 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज सीएचसी पर ज्येष्ठ मंगलार को प्रसाद वितरित करते श्रद्धालु। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जेठ के पांचवें बड़े मंगलवार को जिलेभर में धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों, प्रमुख चौराहों और बाजारों में सुंदरकांड का पाठ, भंडारा और शरबत वितरण का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी और बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन मार्ग पर पचेहरी के पास समाजसेवी अमित अग्रवाल और पिंटू अग्रवाल की ओर से चावल-छोला का प्रसाद बांटा गया। बस स्टेशन पर नगर पालिका की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।


संग्रामपुर के जरौटा हनुमान मंदिर पर अजीत मिश्र की ओर से राहगीरों को शरबत पिलाया गया। धौरहरा में प्रदीप सिंह तथा ठेंगहा में ग्रामीणों ने भी शरबत बांटा। मुंशीगंज थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।बाजारशुकुल और शाहगढ़ क्षेत्र में भी बड़े मंगलवार पर कई स्थानों पर भंडारा हुआ। कटरा, रानीगंज रोड, मवैया और गरथोलिया स्थित बूढ़े बाबाधाम में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गढ़ामाफी स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ और हवन-पूजन के बाद प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन






सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन
सिंहपुर/राजाफतेहपुर। शिवरतनगंज, सेमरौता और आसपास के क्षेत्रों में सुंदरकांड का पाठ, भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पूड़ी-सब्जी, बूंदी, छोला-चावल का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें