अमेठी क्षेत्र में बड़े मंगल पर पूरी सब्जी वितरित करते श्रद्धालु।-स्रोत : स्थानीय ग्रामीण
अमेठी। ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को अमेठी के देवीपाटन मंदिर से कलश यात्रा हनुमानगढ़ी होते हुए महिला पॉलिटेक्निक तक पहुंची। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। यात्रा के पश्चात भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर पवन सिंह, विशाल सिंह, राहुल सिंह, रमेश पांडेय, आरती पांडेय, रीता यादव आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा शहर में कई जगह शर्बत व प्रसाद वितरण किया गया। कोतवाली के सामने राजेश अग्रहरि ने पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। शहर के ककवा रोड, मुंशीगंज रोड, अंतू रोड, सुल्तानपुर रोड, मुंशीगंज रोड सहित अनेक जगहों पर श्रद्धालुओं ने भंडारे का आयोजन किया। तमाम लोगों ने पूड़ी-सब्जी का हनुमानजी को भोग अर्पण कर भंडारा किया।
फुरसतगंज में ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगलवार को फुरसतगंज में टावर के पास पूर्व प्रधान अनिल यादव और स्थानीय भक्तों ने मिलकर स्टाल लगाकर कष्ट निवारण हनुमानजी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर जीतू गौस्वामी, सूर्य प्रकाश यादव, अपित यादव, दिलीप गुप्ता, चित्रांश सोनी आदि मौजूद रहे।
राजाफत्तेपुर में ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार पर क्षेत्र के सिंहपुर में ब्लॉक चौराहे पर, अहोरवा भवानी चौराहा , गंगानगर , गौड़ा के शिव मन्दिर , राजाफत्तेपुर चौराहा आदि जगहों पर सुंदरकांड पाठ के आयोजन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गंगानगर में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का गायन किया।