फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाकियू ने तहसील में की पंचायत

Sun, 22 Jun 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में शनिवार को गौरीगंज तहसील परिसर में किसानों ने पंचायत लगाई। विभिन्न समस्याओं से संबंधित जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रीति तिवारी व जिला बंदोबस्त अधिकारी केलकर सिंह को सौंपा।
विज्ञापन



पांच सूत्री ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि जिले में धान की रोपाई का समय चल रहा है। खाद, उर्वरक की आवश्यकता को देखते हुए इफको, साधन सहकारी समितियों, कृषि रक्षा इकाई में खाद की व्यवस्था पर्याप्त कराई जाए, जिससे किसानों को भटकना न पड़े। जिले की सभी नहरों में टेल तक पानी छोड़ा जाए। धान की रोपाई को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।


सहायक चकबंदी अधिकारी जगदीशपुर प्रथम के तहत रसूलपुर, मर्दानपुर, बनभारिया, सिठौली आदि ग्रामसभाओं में चकबंदी चल रही है। इसके बावजूद तैनात सहायक चकबंदी अधिकारी की मिलीभगत से प्लाटिंग व निर्माण कार्य मनमाने ढंग से बगैर विभागीय अनुमति से चल रहे हैं। करीब 12 वर्ष से गांवों में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है, विभाग की लापरवाही से अभी तक परचा 23 नहीं बना।
विज्ञापन



किसानों ने रसूलपुर ग्रामसभा में अवैध निर्माण कार्य रोकने के साथ चकबंदी प्रक्रिया जल्द पूरी करने और सहायक चकबंदी अधिकारी का अन्य सर्किल से स्थानांतरण करने की मांग उठाई है। इस दौरान देवनाथ यादव, श्रवण कुमार पाल, दिनेश मौर्य, भानु सिंह, फिरोज गुर्जर, प्रदीप पाठक, जुनैद खान, ब्रह्म सिंह, रामराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें