फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाकियू व भाजपा नेता ने फूंका आप का पुतला

Fri, 02 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
पुतला फूंकते भाकियू और भाजपा के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। नई दिल्ली में बीते रविवार युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। मामले में आप सरकार द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने पर लोग आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को अहोरवा भवानी कस्बा चौराहे पर भाकियू (भानू गुट) और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने आप सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय महामंत्री सत्येंद्र दुबे व तहसील तिलोई अध्यक्ष नंदकुमार पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों किसानों व भाजपाइयों ने अहोरवा भवानी चौराहे पर दिल्ली हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया। सभी लोगों ने आरोपी को जल्द फांसी देने की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री राघवेन्द्र कुमार मिश्र, चन्द्र बक्स सिंह,अनिल कुमार मिश्र, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें