फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तहसीलदार के वाहन चालक की सड़क दुर्घटना में मौत

Fri, 02 Jun 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ट्रक में फंसी बाइक
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। तहसीलदार के वाहन चालक की शुक्रवार देर शाम मुंशीगंज के शंकरगंज तिराहे के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक व शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। मुंशीगंज थाने के नरसिंह भानपुर गांव निवासी सुरेश दुबे स्वास्थ्य विभाग में बतौर चालक कार्यरत हैं। इन दिनों सुरेश तहसीलदार गौरीगंज का वाहन चला रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाइक से ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर जा रहे सुरेश की बाइक को टांडा-बांदा हाइवे पर मुंशीगंज के शंकरगंज चौराहे के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम गौरीगंज राकेश कुमार ने मृतक परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें