फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कबड्डी और वाॅलीबॉल में भादर की टीमें जीतीं

Fri, 14 Feb 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से जिला खेल कार्यालय डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम परिसर में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें सामूहिक खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



अंतिम दिन जिला स्तरीय सामूहिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र ने किया। कबड्डी और वाॅलीबॉल का मुकाबला हुआ, जिसमें ब्लॉक भादर, भेटुआ, जामों, तिलोई और मुसाफिरखाना की टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी मैच के फाइनल में पहुंची भादर और मुसाफिरखाना की टीमों के बीच कांटे का मुकाबला हुआ, जिसमें भादर की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कबड्डी प्रतियोगिता अपने नाम की। वहीं, मुसाफिरखाना टीम उपविजेता रही।


वाॅलीबॉल फाइनल प्रतियोगिता भादर और भेटुआ टीम के बीच हुई। भादर टीम के खिलाड़ियों ने बेतहर प्रदर्शन कर जीत दर्ज की तो वहीं भेटुआ टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता समापन पर बतौर अतिथि उप क्रीड़ाधिकारी मोहम्मद मोशर्रफ ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल भावना एक दृष्टिकोण है, जो ईमानदारी पूर्वक खेलने, टीम के साथियों और विरोधियों के प्रति शिष्टाचार बरतने, नैतिक व्यवहार और सत्यनिष्ठा दिखाने तथा जीत या हार में बड़प्पन के प्रदर्शन की प्रेरणा देता है। इस दौरान लाल मणि कश्यप, शिवम प्रजापति, प्रेम चंद यादव, चंद्रपाल यादव, डॉ. एसपी सिंह, संगम मौर्य, कीर्ति पाल सिंह, मोहम्मद रहमान, अजीत सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, आकाश गुप्ता, हनुमंत शुक्ला, अजीत प्रताप सिंह, विनोद सोनी, ललित कुमार, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें