अमेठी। जगदीशपुर क्षेत्र में एक विवाहिता को तीन तलाक दिए जाने का मामला सामने आया है। विवाहिता की मां ने थाने में तहरीर देकर अपने दामाद के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह सुरक्षा अधिनियम व दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केेस दर्ज कराया है।
क्षेत्र के गांव माहेमऊ निवासी परवीन बानो ने अपनी पुत्री साबरीन का निकाह वर्ष 2017 में गांव के ही मो. आलम के साथ किया था। आलम नाइजीरिया में रहता था जो कुछ दिन पूर्व यहां आया है। रविवार शाम करीब चार बजे आलम ने साबरीन को तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। मायके पहुंच साबरीन ने परिवारीजनों को बताया। जगदीशपुर पुलिस ने मां परवीन बानो की तहरीर पर आलम के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह सुरक्षा अधिनियम-2019, मारपीट, दहेज प्रथा समेत आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एएसपी दयाराम सरोज ने कहा है कि केस दर्ज करके पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।